ताजा खबर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी सफलता, यूएई से प्रत्यर्पित आरोपी विकास अग्रवाल 30 नवंबर तक ईओडब्ल्यू रिमांड पर

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 28, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में 1,280 करोड़ रुपये से अधिक की कथित आर्थिक अनियमितताओं के मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। रायपुर की रिमांड कोर्ट ने शुक्रवार देर रात सुनवाई के बाद उसे 30 नवंबर तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की हिरासत में भेज दिया है।

इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यूएई में गिरफ्तार किए गए विकास अग्रवाल को सीबीआई, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से भारत लाया गया। ईओडब्ल्यू प्रमुख आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में डीएसपी रोशन आहूजा और डीएसपी राहुल शर्मा की टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची। अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने प्रत्यर्पण संधि का हवाला देते हुए केवल मूल अपराध के तहत ही कार्रवाई करने और पूछताछ के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।

जांच एजेंसी के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट में 'मनीमैन' यानी फंड मैनेजर की भूमिका निभाता था और कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी माना जाता है। आरोप है कि 2019 से 2022 के बीच हुई गड़बड़ियों से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी शुक्रवार को इसी घोटाले से जुड़े मैनपावर और ओवरटाइम मामले में रायपुर, धमतरी, भिलाई, राजनांदगांव और बिलासपुर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जुटाए।


मेरठ, और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. meerutvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.