ताजा खबर
US Helicopter Crash: अमेरिका में हडसन नदी में गिरा हेलिकॉप्टर, 6 लोगों की मौत; सामने आया VIDEO   ||    Russia Ukraine War: अब यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया यह देश, बड़ी सैन्य सहायता का किया ऐलान   ||    ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो एक्टिव हुआ चीन, जानें अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग किन देशों का करने वाले हैं दौ...   ||    एक तरफ ब्रिटेन ने किया सैन्य मदद का ऐलान तो दूसरी तरफ अचानक यूक्रेन पहुंचे प्रिंस हैरी, जानें वजह   ||    ट्रम्प के टैरिफ के बाद शी जिनपिंग अपने पहले विदेश दौरे में तीन दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का दौरा करे...   ||    अमेरिका ने ईरानी पेट्रोलियम के परिवहन के लिए भारतीय नागरिक और 2 भारत-स्थित संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाय...   ||    तहव्वुर राणा ने सह-षड्यंत्रकारी डेविड हेडली को भारतीय वीजा दिलाने में की थी मदद'   ||    Tahawwur Rana Live Updates: अमेरिका ने कड़ी सुरक्षा में तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा, सामने आई पहली...   ||    पीएम मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इस मामले में मांगी कमिश्नर से रिपोर्ट, जताई नाराजगी   ||    'एक और जुमला': राहुल ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा   ||    मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने वाला तहव्वुर राणा 18 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में   ||    प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बोले- वे केवल परिवार के हितों को आगे बढ़ाते हैं   ||    RCB vs DC: ‘विराट नहीं केएल राहुल असली किंग…’ सामने आया पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान   ||    IPL 2025 को देखकर पाकिस्तान की निकल गई हवा, PSL को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला   ||    Fact Check: वक्फ बिल पास होने पर असदुद्दीन ओवैसी ने मनाया जश्न? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच   ||    RCB vs DC: केएल राहुल के सेलिब्रेशन की टिम डेविड ने उतारी नकल, सामने आया VIDEO   ||    इंटरनेट न होता तो हमारी जिंदगी कैसी होती? जानें Internet से जुड़ी 5 अनसुनी बातें   ||    हनुमान जयंती पर खुलेगा इन 5 राशियों का नसीब, हर मुश्किल आसान करेंगे बजरंगबली!   ||    पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत जानने के लिए पढ़ें ये खबर, जानें अपने शहर के ताजा भाव   ||    Gold-Silver Price Today 11 April 2025: सोने में रिकॉर्ड तेजी जारी, जानें अपने शहर का रेट   ||    +++ 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, हमने ग्रेटा को झेला, आप मस्क को झेलिए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 15, 2025

मुंबई, 15 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जर्मनी से कहा है कि जैसे अमेरिका ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग की आलोचनाओं को सहा था, वैसे ही वे भी इलॉन मस्क की आदत डाल लें। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए वेंस ने शुक्रवार को कहा कि जब अमेरिकी लोकतंत्र 10 साल से थनबर्ग की आलोचना झेल सकता है, तो आप भी मस्क को कुछ महीने झेल सकते हैं। दरअसल, जर्मन नेता मस्क पर यूरोपीय चुनाव को प्रभावित करने और दक्षिणपंथी पार्टी AFD का समर्थन करने का आरोप लगा रहे हैं। वेंस ने यूरोपीय नेताओं पर फ्री स्पीच को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।

वेंस ने कहा कि यूरोप को सबसे बड़ा खतरा रूस और चीन से नहीं है, बल्कि खुद ‘यूरोप’ से है। वेंस ने अपने 20 मिनट के भाषण में जर्मनी, ब्रिटेन समेत कई सहयोगी यूरोपीय देशों की आलोचना की। उपराष्ट्रपति ने कहा- यूरोपीय देशों में सोशल मीडिया को सेंसर किया जा रहा है। मेरा मानना है कि मीडिया पर दबाव बनाना, लोगों की चिंताओं की परवाह न करना, चुनाव में हस्तक्षेप करने जैसी चीजें लोकतंत्र को खत्म करने का पक्का तरीका है। उन्होंने यूरोपीय देशों पर चुनावों में हस्तक्षेप करने और ईसाइयों के अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उनके पूरे भाषण के दौरान हॉल में सन्नाटा छाया रहा। वेंस ने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वाशिंगटन डीसी का नया शेरिफ (हाकिम) बताया।

वेंस ने रोमानिया की भी आलोचना की। इस यूरोपीय देश ने रूसी हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए दिसंबर में चुनाव रद्द कर दिया था। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुरान जलाने वाले शख्स को अपराधी बताने के लिए स्वीडन की भी आलोचना की। वेंस ने यूरोपीय देशों की सरकार पर अपने मूल्यों से पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूरोप अप्रवासी चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। वेंस ने यूरोपीय देशों से अप्रवासन पर रास्ता बदलने की अपील की। उनकी यह टिप्पणी म्यूनिख में एक 24 साल के अफगान शख्स को कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आई, जिसमें 36 लोग घायल हो गए थे। वेंस ने पूछा कि हमें कितनी बार और ऐसी घटनाएं देखनी होंगी। वेंस ने कहा, यह एक भयानक कहानी है। दुर्भाग्य से हम इसे कई बार यूरोप में होते देख चुके हैं। अमेरिका की भी यही कहानी है। एक शरणार्थी जो उम्र के तीसरे दशक में है। जो पहले से अपराध कर चुका है और भीड़ में कार घुसा देता है और दूसरे धर्म के लोगों को मारने की कोशिश करता है। वेंस ने अप्रवासी चिंता पर ध्यान न देकर लोकलुभावन वादे करने वाली पार्टियों पर भी सवाल उठाए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। वेंस ने कहा कि यूरोप का एक भी वोटर ने उन लाखों अप्रवासियों को देश में शरण देने के लिए वोट नहीं दिया है। वेंस ने जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी (AFD) की अछूत करार देने के लिए बाकी पार्टियों की आलोचना की। उन्होंने इस राजनीतिक अलगाव को ‘फायरवाल’ बताया। वेंस ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की आवाज मायने रखती है। यह इसी पर टिका है। फायरवाल के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।

मेरठ, और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. meerutvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.