ताजा खबर
बीच आईपीएल बेचैन हो गए अर्जुन तेंदुलकर, फैंस से की दिल छूने वाली ‘भावुक’ अपील   ||    किस उम्र में नौकरी जाने का खतरा ज्यादा? बॉम्बे शेविंग के सीईओ ने बताई उम्र   ||    विदेशी निवेशकों के फेवरेट स्टॉक्स कौन? बिकवाली के बीच इन शेयरों पर बढ़ाया दांव   ||    ‘अभी भी नहीं हुई देर…गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन पर लगाओ दांव’, किसने दी ये सलाह?   ||    ‘कोई छूट नहीं दी…’, टैरिफ मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने लिया यूटर्न, जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट?   ||    Katy Perry in Space: कैटी पेरी समेत 6 महिलाओं ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष उड़ान के दौरान गाया ‘व्हाट अ व...   ||    क्या डोनाल्ड ट्रंप लगाने जा रहे मार्शल लॉ? अमेरिका में क्यों हो रही ऐसी चर्चा, जानें कब से होगा लागू   ||    जश्न के दौरान जेडी वेंस के हाथ से गिरा ट्रॉफी स्टैंड, यूजर्स ने किया ट्रोल; सोशल मीडिया पर वीडियो वा...   ||    भारत-चीन में 5 साल के बाद सीधी यात्रा हवाई सेवा, पहले किन शहरों में कनेक्ट थीं फ्लाइट   ||    कौन है हंगरी की महिला बारबरा जबारिका? जिसने मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसाया   ||    LSG vs CSK: कप्तान ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, हार के बाद अब उठ रहे सवाल   ||    IPL 2025: ICC ने श्रेयस अय्यर को दिया बड़ा सम्मान, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    एआईसीटीई, आईआईएम मुंबई, आईआईटी दिल्ली और एक्स्ट्रा-सी ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की घोषणा की   ||    राजद के तेजस्वी यादव ने खड़गे, राहुल से की मुलाकात; बिहार की चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा   ||    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के समक्ष पेश हुए   ||    सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में पूर्व आईएएस प्रोबेशनर खेडकर को गिरफ्तारी से संरक्षण बढ़ाया   ||    डॉ. अंबेडकर की वकालत भारत की सीमाओं से कहीं आगे तक गूंजती है: राज्य मंत्री अठावले ने संयुक्त राष्ट्र...   ||    ईडी ने राजस्थान कांग्रेस नेता खाचरियावास व अन्य के परिसरों पर छापे मारे   ||    15 अप्रैल का इतिहास: इस दिन की ऐतिहासिक घटनाएं जो बना गईं यादगार लम्हें   ||    बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार को क्यों माना जाता है सबसे उत्तम? जानें धार्मिक मान्यताएं   ||    +++ 

ट्रम्प ने स्मार्टफोन और कंप्यूटर से रेसिप्रोकल टैरिफ हटाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 12, 2025

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ से छूट दी है। यह घोषणा ऐसे वक्त पर की गई, जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने विदेशी वस्तुओं पर एक सदी में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया था। अमेरिका कस्टम एंड बॉर्डर पेट्रोल (CBP) ने नोटिस जारी कहा कि छूट में चीन से अमेरिका आने स्मार्टफोन और उसके इक्विपमेंट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं। जिन पर वर्तमान में 145% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया गया था। CBP के नोटिस में सेमीकंडक्टर, सोलर सेल, फ्लैट पैनल टीवी डिस्प्ले, फ्लैश ड्राइव और मेमोरी कार्ड को भी छूट दी गई। इस फैसले को कई अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इन कंपनियों ने हाल ही में चिंता जाहिर की थी कि टैरिफ के फैसले से अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कई प्रोडक्ट्स चीन में बनते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां खास तौर पर एप्पल के लिए टैरिफ में छूट बड़ी राहत मानी जा रही है। जब से अमेरिका ने चीन पर टैरिफ की दरों को बढ़ाकर 145% किया था, तब से एप्पल को 1 हजार डॉलर के हर आईफोन पर लगभग 700 डॉलर के इंपोर्ट टैक्स का सामना करना पड़ करा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 90% आईफोन चीन में ही बनाए जाते हैं। CBP के नोटिस में सेमीकंडक्टर को ज्यादातर अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए बेसलाइन 10% टैरिफ और चीन पर लगाए गए 125% एक्स्ट्रा टैरिफ से भी बाहर रखा गया है।

अमेरिका ने 10 अप्रैल को चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 145% कर दिया था। यह कार्रवाई चीन की तरफ से अमेरिका पर लगाए गए 84% टैरिफ से जवाब में की गई थी। जैसे ही अमेरिका ने टैरिफ को दरों को बढ़ाकर 145% किया चीन ने भी पलटवार करते हुए यूएस पर 125% टैरिफ लगा दिया था। हालांकि इस टैरिफ वॉर के बीच अमेरिका ने भारत समेत 75 से ज्यादा देशों से सभी देशों के लिए एक जैसे बेसलाइन 10% टैरिफ का ऐलान किया था। अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ वॉर के बीच चीन ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह अमेरिका के आगे ‘जबरदस्ती’ झुकने के बजाय आखिर तक लड़ना चुनेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन उकसावे से नहीं डरता, वह पीछे नहीं हटेगा। माओ निंग ने सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट शेयर किए थे। इसमें एक पूर्व चीनी नेता माओ जेदोंग का भी वीडियो था। उसमें माओ कह रहे हैं- हम चीनी हैं। हम उकसावे से नहीं डरते। हम पीछे नहीं हटते। यह वीडियो 1953 का है जब कोरियाई जंग में चीन और अमेरिका अप्रत्यक्ष तौर पर आमने-सामने थे। वीडियो में माओ कहते हैं- यह जंग कब तक चलेगी यह हम तय नहीं कर सकते। यह राष्ट्रपति ट्रूमैन या फिर आइजनहावर या फिर जो नया राष्ट्रपति बनेगा, उस पर निर्भर करता है। चाहे यह जंग कितना भी लंबा क्यों न चले, हम कभी भी नहीं झुकेंगे। हम तब तक लड़ेंगे जब तक हम पूरी तरह से जीत नहीं जाते। माओ निंग ने एक दूसरे पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें यह बताया गया है कि कीमत मंहगी होने के बाद भी अमेरिकी चीनी सामान ही खरीदेंगे।

मेरठ, और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. meerutvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.