ताजा खबर
Stock Market Holiday: महावीर जयंती पर शेयर बाजार की छुट्टी? जानिए 10 अप्रैल की ट्रेडिंग डिटेल्स   ||    चीन के टैरिफ को लेकर क्या ट्रंप से सवाल करेंगे एलन मस्क या दोनों में फिर टकराव?   ||    अमेरिका में नया वीजा कानून? 3 लाख भारतीय छात्रों पर मंडराया बाहर निकाले जाने का खतरा   ||    भूकंप से फिर कांप गई धरती 2 देशों में आया 5.4 और 5.8 की तीव्रता वाला Earthquake   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ, आज रात से होगा लागू, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि   ||    नाइट क्लब में कैसे गई 66 लोगों की जान? डोमिनिकन गणराज्य में हादसे से पहले का वीडियो वायरल   ||    ‘कछुए की चाल’ की तरह बैटिंग करने पर इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, टीम की भी हुई फजीहत   ||    एशिया कप 2025 में कैसी हो सकती है भारतीय टीम? इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार   ||    ‘कछुए की चाल’ की तरह बैटिंग करने पर इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, टीम की भी हुई फजीहत   ||    इतिहास में 9 अप्रैल: स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वैज्ञानिक खोजों तक, जानिए इस तारीख के महत्वपूर्ण घटन...   ||    Guru Nakshatra Privartan: गुरु 10 अप्रैल को बदलेंगे नक्षत्र, इन राशियों का सुधरेगा जीवन, धन-वैभव की ...   ||    Fact Check: क्या IPL 2025 के बीच में ही रिटायर हो रहे एम एस धोनी? जानें क्या है सच्चाई   ||    शिक्षक भर्ती मामले में ममता सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाई रोक   ||    वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, नई दिल्ली से डायरेक्ट ट्रेन इस तारीख से   ||    ‘मोदी मनुष्य नहीं अवतार हैं’, कंगना ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल   ||    ‘तमिलनाडु के राज्यपाल का फैसला असंवैधानिक और मनमाना’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला   ||    ‘तमिलनाडु के राज्यपाल का फैसला असंवैधानिक और मनमाना’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला   ||    33 करोड़ के मालिक, शाही शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल; दुबई के राजकुमार का भारत दौरा आज   ||    Kaalchakra: गायत्री मंत्र के जाप मात्र से मिलेगा महापुण्य! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम और लाभ   ||    8 अप्रैल का इतिहास: शहीदों की कुर्बानी, आज़ादी का संघर्ष और विश्व घटनाओं की झलक   ||    +++ 

तमिलनाडु में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 56, कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा 30 मौतें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 23, 2024

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 56 हो गई। आज रविवार को जारी हुई जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 216 लोगों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। सबसे ज्यादा मौतें कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में हुईं, जहां 31 लोग मारे गए और 108 लोगों का इलाज जारी है। पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में 17 मरीजों का इलाज चल रहा। 3 की मौत हो गई है। विलुपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 4 का इलाज जारी है। सलेम मेडिकल कॉलेज में 30 लोगों का इलाज जारी है, यहां 18 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 51 पुरुष हैं।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता और पुरी से सांसद संबित पात्रा ने कहा कि तमिलनाडु के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब के कारण घटी त्रासदी बेहद दुखद है। यहां अनुसूचित जाति के लोग ज्यादा रहते हैं। 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? वहीं, राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्लाकुरिची शराब त्रासदी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक एस रविवर्मन ने शनिवार को कल्लाकुरिची सरकारी अस्पताल का दौरा किया। इधर, तमिलनाडु सरकार ने त्रासदी की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच का नेतृत्व मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी गोकुलदास करेंगे। न्यायमूर्ति गोकुलदास तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे। साथ ही, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और अस्पताल में भर्ती लोगों को 50 हजार के मुआवजे की घोषणा की है। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID जांच सौपीं गई है। SP शांताराम के नेतृत्व में यह जांच शुरू हो गई है। कल्लाकुरिची कलेक्टर के अनुसार शराब त्रासदी में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तो वहीं, पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की घटना को ध्यान में रखते हुए केरल सरकार के आबकारी मंत्री एमबी राजेश ने अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को नकली शराब बनाने और बेचे जाने की जांच के आदेश दिए। उन्होंने पूरे राज्य में सघन चैकिंग और छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया। मंत्री राजेश ने विभाग के अधिकारियों को सभी चेकपोस्ट और बॉर्डर वाले इलाके में नजर रखने को कहा है। राजेश ने एक बयान में कहा कि आवश्यक चेकपोस्ट पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और बाहर से राज्य में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जाएगी और संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी। केरल में मलप्पुरम और कोल्लम जिलों के इलाकों में विषेश निगरानी के आदेश दिए गए हैं। इन इलाकों में पहले नकली शराब के कई मामले सामने आ चुके हैं। मिनिस्टर राजेश ने जनता से भी सहयोग का अनुरोध किया है।

मेरठ, और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. meerutvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.